प्रतिक्रिया | Wednesday, February 05, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता, सैन्य शक्ति और संविधान के 75 साल पूरे होने का होगा प्रदर्शन 

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें देश के संविधान के लागू होने के 75 साल और जनभागीदारी पर विशेष फोकस किया जाएगा। बताना चाहेंगे इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो परेड में मुख्य अतिथि होंगे।

इंडोनेशिया से 160 सदस्यीय मार्चिंग दल और 190 सदस्यीय बैंड दल परेड में लेगा हिस्सा

नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने घोषणा की कि इंडोनेशिया से 160 सदस्यीय मार्चिंग दल और 190 सदस्यीय बैंड दल भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों के साथ कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में भाग लेंगे। 

विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से 31 झांकियां भी लेंगी भाग

आगे उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की 31 झांकियां भी भाग लेंगी, जो स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास थीम पर आधारित होंगी।

दो झांकियां संविधान के 75 साल पूरे होने का मनाएंगी जश्न 

मंत्रालय ने आगे कहा कि परेड के दौरान दो झांकियां संविधान के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगी। फूलों की सजावट और व्यू कटर थीम को उजागर करेंगे और कार्यक्रम के अंत में एक विशेष संदेश बैनर के साथ गुब्बारे छोड़े जाएंगे।

34 श्रेणियों से लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को किया गया आमंत्रित 

राष्ट्र और समाज निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए 34 श्रेणियों से लगभग दस हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इन अतिथियों में प्रमुख सरकारी योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच भी शामिल हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सरकार के विशेष अतिथि के रूप में चुना गया है। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि ये व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हैं, जो स्वर्णिम भारत की भावना को मूर्त रूप देते हैं। 

आगंतुकों: 16739730
आखरी अपडेट: 5th Feb 2025