3 अप्रैल से RBI की मौद्रिक समीक्षा बैठक, 5 अप्रैल को की जाएगी घोषणा 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की वित्त वर्ष 2024-25 की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की पहली तीन दिवसीय समीक्षा बैठक तीन अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसके पश्चात आरबीआई द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा पांच अप्रैल को की जाएगी। 

नीतिगत दर यथावत रहने की संभावना

इस संबंध में आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों ने रविवार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में आरबीआई एक बार फिर नीतिगत दर को यथावत रख सकता हैं।
 
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली एमपीसी की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक तीन अप्रैल को शुरू होगी। इस मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा 5 अप्रैल को की जाएगी। यह वित्त वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक होगी। 

उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल से शुरू हो रहे वित्त वर्ष 2024-25 में एमपीसी की छह बैठकें होगी। आरबीआई ने पिछली बार फरवरी 2023 में नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था। उसके बाद से रिजर्व बैंक ने लगातार छह द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में इसे यथावत रखा है।

RELATED ARTICLES

4 mins ago | AI Cybersecurity

AI और साइबर सुरक्षा के बीच APNIC 62 में जुटे 600 से ज्यादा इंटरनेट विशेषज्ञ

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के इंटरनेट समुदाय का प्रमुख सम्मेलन APNIC 62 मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। ...

20 mins ago | Freedom Edge

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने सोमवार को पांच दिन का तीन-पक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। ‘...