प्रतिक्रिया | Saturday, September 07, 2024

रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप- ‘भारत के आम चुनाव को बाधित करने का प्रयास’

रूस ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका का मकसद भारत के राजनीतिक हालात में गड़बड़ी पैदा करना है जिससे आम चुनाव बाधित किए जा सकें।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने दी जानकारी

इस संबंध में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, हमारी जानकारी के अनुसार वॉशिंगटन ने अभी तक पन्नू नामक किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों के शामिल होने का कोई सबूत पेश नहीं किया।

अमेरिका ने कई अन्य देशों पर धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन का निराधार आरोप लगाया

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने कई अन्य देशों पर धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन का निराधार आरोप लगाया। ये दिखाता है कि अमेरिका को भारतीय इतिहास के बारे में गलतफहमी है।

अमेरिका इस तरह के आरोपों से भारत को अस्थिर करने की कर रहा कोशिश

उन्होंने आगे कहा कि आम चुनाव के बीच इस तरह के आरोपों से अमेरिका भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने एक संप्रभु देश के रूप में भारत के प्रति कम सम्मान दिखाया है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 7711396
आखरी अपडेट: 7th Sep 2024