नई दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल को आज कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी CSR पहल के तहत एक अत्याधुनिक ई-एम्बुलेंस मिली है। यह ई-एम्बुलेंस DFY India द्वारा अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा के लिए प्रदान की गई है।
ई-एम्बुलेंस का उद्घाटन अस्पताल की निदेशक डॉक्टर कविता शर्मा ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर चारू बंबा, DFY India के अध्यक्ष डॉक्टर रजत जैन, CSR समिति के सदस्य और परिवहन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
यह ई-एम्बुलेंस अस्पताल परिसर के भीतर मरीजों के तेज, सुगम और पर्यावरण अनुकूल परिवहन में मदद करेगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ अस्पताल की सहायता सेवाएं भी मजबूत होंगी।
अस्पताल की निदेशक डॉक्टर कविता शर्मा ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज आते हैं और ऐसी पहल मरीजों की सुविधा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं, DFY India ने कहा कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं और हरित ऊर्जा आधारित पहलों के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
यह पहल स्वास्थ्य संस्थानों और कॉरपोरेट संगठनों के बीच बढ़ते सहयोग का एक सकारात्मक उदाहरण मानी जा रही है, जो हरित और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दे रही


