महिला मुक्केबाजी 51 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी साक्षी चौधरी: कॉमनवेल्थ गेम्स

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आगाज़ में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में भारत की निगाहें महिला 51 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली साक्षी चौधरी पर टिकी हैं।

साक्षी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने महज तीन सप्ताह में तीन किलोग्राम वजन कम किया और चयन के दौरान विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत ज़रीन और मीनाक्षी हुड्डा जैसी खिलाड़ियों को हराकर टीम में जगह बनाई।

साक्षी इससे पहले भी इतिहास रच चुकी हैं। वह 2025 अस्ताना विश्व बॉक्सिंग कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थीं।

किसान परिवार से आने वाली साक्षी भारतीय सेना में भी सेवाएं दे रही हैं। फिलहाल वह ग्लासगो में होने वाले मुकाबलों के लिए कड़ी तैयारी कर रही हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने चयन पर साक्षी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनका लंबे समय से सपना था। उन्होंने कहा कि चोट के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। वजन कम करना भी बड़ी चुनौती थी, लेकिन पिता की सीख ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

साक्षी विश्व युवा चैंपियनशिप (2017 और 2018) की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता हैं। इसके अलावा उन्होंने 2015 विश्व जूनियर महिला चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और 2021 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी पदक जीता है।

12 वर्ष की उम्र से बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहीं साक्षी चौधरी अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद एशियाई खेलों और आगे चलकर ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।

(इनपुट- एएनआई)   

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...