नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री बंद कर दी गई है। रेलवे स्टेशन प्रशासन ने बताया कि अगले एक सप्ताह के लिए शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं की जाएगी।  

26 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक रहेगी

यह कदम स्टेशन पर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, 26 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक रहेगी। यह निर्णय शनिवार को महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर हुई घटना के बाद लिया गया है। अब स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ की एक कंपनी को रेलवे सुरक्षा के लिए लगाया गया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों की आठ कंपनियां तैनात

पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों की आठ कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, मेट्रो पुलिस की 80 जवानों की कंपनी, तीन इंस्पेक्टर और एक एसीपी मेट्रो भी तैनात किए गए हैं। रेलवे पुलिस और जीआरपी के अलग-अलग जवानों को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इसके जरिए ज्यादा लोगों को स्टेशन में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। जिनके पास बुकिंग टिकट होगा वही सिर्फ स्टेशन पर प्रवेश कर पाएंगे। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...