सैटकॉम केवल एक उपकरण नहीं है बल्कि एक परिवर्तनकारी शक्ति, देश के हर कोने में ला रहा डिजिटल इंडिया: चंद्रशेखर पेम्मासानी

केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने बुधवार को कहा कि “अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हर प्रगति का पृथ्वी पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ा है, उपग्रह संचार (सैटकॉम) केवल एक उपकरण नहीं बल्कि एक परिवर्तनकारी शक्ति है, जो डिजिटल इंडिया को देश के हर घर, गांव और हर कोने में ला रहा है।” उन्होंने कहा कि “सैटकॉम के अनुप्रयोग हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में और भारत के निरंतर विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक फैले हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने नई दिल्ली में आयोजित तीसरे भारतीय अंतरिक्ष सम्मेलन में “अंतरिक्ष संचार एवं वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाना” विषय वाले सत्र को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सम्मेलन का आयोजन गैर-लाभकारी उद्योग निकाय भारतीय अंतरिक्ष संघ द्वारा किया गया, जो भारत में निजी अंतरिक्ष उद्योग के सहयोगी विकास कार्य में शामिल है। इसमें भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के भविष्य पर चर्चा करने के लिए सरकार, उद्योग और शिक्षाविदों के स्टेकहोल्डरों की भागीदारी देखी गई।

डॉ. पेम्मासानी ने कहा कि भारत अब एक वैश्विक दावेदार, एक भागीदार और अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी है, उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रगतिशील नीतियां प्रस्तुत की हैं। डॉ. पेम्मासानी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का यह विश्वास कि ‘भारत का उदय अपरिहार्य है’ ने भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान में पुनर्जागरण किया है। ‘सैटकॉम रिफॉर्म 2022’ जैसी नीतियों ने सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों की भागीदारी के लिए रास्ता आसान किया है, जिससे एक वातावरण तैयार हुआ है, जहां नवप्रवर्तन पनपता है।” उन्होंने कहा कि चंद्रयान मिशनों की सफलता से लेकर महत्वाकांक्षी गगनयान कार्यक्रम तक, सरकार की प्रतिबद्धता ने भारत को अंतरिक्ष की वैश्विक दौड़ में सबसे अग्रणी बना दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “जमीन और आकाश के बीच यह साझेदारी एक मजबूत, लचीला नेटवर्क प्रदान करती है जो सभी क्षेत्रों में उद्यम समाधानों को सशक्त बनाती है और एक आधुनिक अर्थव्यवस्था की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करती है।” चंद्रशेखर पेम्मासानी ने यह भी कहा कि सैटकॉम यहां स्थलीय नेटवर्क के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं है, यह उनके पूरक हैं।

RELATED ARTICLES

06/10/26 | 2:44 pm | Ministry of New and Renewable Energy

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी 8 अक्टूबर को चेन्नई में ‘विंडरजी इंडिया 2026’ का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी 8 अक्टूबर 2026 को चेन्नई ट्रेड सेंटर में 'वि...

01/10/26 | 5:21 pm | Development and Innovation

आरडीआई योजना के लिए फंड की कोई कमी नहीं, केवल प्रस्तावों की समीक्षा के लिए अस्थायी रोक: केंद्र

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा ...