लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह 07 बजे से देश के 13 राज्यों की 88 सीटों मतदान शुरू हो गया। शाम 06 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में जिन 88 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें 52 भाजपा और कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। 

इन सीटों पर डाले जा रहे वोट 

आज दूसरे चरण में जिन 13 राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में 8-8, एमपी में 6, असम-बिहार में 5-5, छत्तीसगढ़ व बंगाल में 3-3 व मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं।

इन राजनीतिक दिग्गजों का चुनावी भविष्य दांव पर 

दूसरे चरण में कई राजनीतिक दिग्गजों का चुनावी भविष्य दांव पर है जिनमें भाजपा की ओर से हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राजीव चंद्रशेखर, अरुण गोविल, कांग्रेस के राहुल गांधी, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर जैसे दिग्गज शामिल हैं। ज्ञात हो, इससे पहले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 19 अप्रैल को 102 सीटों पर मतदान हुआ था।(इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...