LIC को सेबी ने पब्लिक शेयरहोल्डिंग हासिल करने के लिए दिया 3 साल का समय

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंड का पालन करने के लिए 16 मई, 2027 तक तीन साल का अतिरिक्त समय दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी के लिए इसे सेबी की ओर से दी गई बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

इस संबंध में एलआईसी ने शेयर बाजार को बुधवार को जानकारी दी कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 14 मई, 2024 को एक पत्र के जरिए भारतीय जीवन बीमा निगम को 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 3 साल का अतिरिक्त समय दिया है।

एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी 96.50 फीसदी और सार्वजनिक हिस्सेदारी 3.50 फीसदी

फिलहाल, एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी 96.50 फीसदी और सार्वजनिक हिस्सेदारी 3.50 फीसदी है। एलआईसी के लिए 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने की संशोधित समय-सीमा 16 मई, 2027 या उससे पहले तय की गई है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

13 mins ago | Afghan Girls Out of School

अफगानिस्तान में शिक्षा संकट पर यूएन ने जताई च‍िंता, लाखों लड़कियां अब भी स्कूल से दूर

अफगानिस्तान में लगभग 38 लाख लड़कियों के स्कूल से बाहर रहने के कारण देश एक 'खोई हुई पीढ़ी' की ओर बढ़ ...

27 mins ago

70 प्रतिशत बढ़ा समुद्री उत्पादों का निर्यात, अगले 5 वर्षों में 30 अरब डॉलर के लक्ष्य पर नजर: केंद्रीय मंत्री

भारत का समुद्री उत्पाद (सीफूड) निर्यात पिछले दस वर्षों में करीब 70 प्रतिशत बढ़ा है और अब सरकार अगल...