लोकसभा चुनाव 2024: बिहार के जमुई में विशाल जनसभा को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- ‘यह धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है’

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के जमुई में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज का भारत, दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और हैसियत कैसे बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है।

गौरतलब हो, बिहार में लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र चुनावी जनसभाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान सात चरण में होगा। इसे लेकर सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। बिहार में सभी चरणों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में आज गुरुवार को पीएम मोदी ने बिहार के जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

https://x.com/narendramodi/status/1775778858349875229?s=20

‘इस धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा जनता का मूड क्या है’

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, आज जमुई की इस धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है। जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी ये हुंकार बिहार के साथ ही पूरे देश में गूंज रही है।

बिहार के बेटे और दलितों-वंचितों के प्रिय रामविलास पासवान को किया याद

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीएम मोदी ने कहा, आज इस मंच से एक कमी हम सबको महसूस हो रही है। हमारे लिए ये पहला ऐसा चुनाव है, जब बिहार के बेटे, दलितों-वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं।

‘बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है’

उन्होंने कहा, मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं। बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हो पाया।

’10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है’

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीएम मोदी ने कहा, बिहार को एनडीए (NDA) गठबंधन बहुत ही परिश्रम से एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है। पीएम मोदी ने कहा 10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी तो हमें देश को, बिहार को बहुत आगे लेकर जाना है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...