भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी तीन मई से दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे झारखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री तीन मई को चाईबासा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह राजभवन जाने के दौरान रांची में रोड शो भी करेंगे।

चार मई को पलामू और लोहरदगा में उनकी चुनावी सभा

फिर राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन चार मई को पलामू और लोहरदगा में उनकी चुनावी सभा निर्धारित है। इस दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो, इसको लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है।

रोड शो भी करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री का रोड शो जिस रास्ते से गुजरेगा, उसके दोनों तरफ बैरिकेडिंग भी की जा रही है। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जिला पुलिस और केंद्रीय बल के जवान तैनात रहेंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...