भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनसभा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में  आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तीन जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव दौरे का संक्षिप्त विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है।

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का 400 पार का संकल्प

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह पौने 11 बजे राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि प्रधानमंत्री इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प पूर्ति के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

राजस्थान के बाद प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे

राजस्थान के बाद प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में विभिन्न लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वो आज मंगलवार दोपहर पौने तीन बजे जांजगीर-चांपा और शाम पांच बजे महासमुंद में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री कल सुरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अम्बिकापुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...