भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में हिस्सा ले रहे देशवासियों से नया रिकॉर्ड बनाने का आह्वान किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- अधिक से अधिक संख्या में करें मतदान

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, ” तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान

इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग भी किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उनके साथ नजर आए। पीएम मोदी ने वोट डालने के पश्चात अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की। 

https://x.com/narendramodi/status/1787677216278819158

आज सुबह 7 बजे से आम चुनाव के तीसरे चरण के लिए हो रहा मतदान

उल्लेखनीय है आज सुबह सात बजे आम चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। तीसरे चरण के रण में 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हो रहा है। 

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...