प्रतिक्रिया | Friday, May 02, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के चुनावी दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) ओडिशा और आंध्र प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे हैं। 

सबसे पहले ओडिशा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित 

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले ओडिशा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद आंध्र प्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार 

प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के ब्रह्मपुर में सुबह 10:15 बजे और नबरंगपुर में दोपहर 12:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम पौने छह बजे अनाकापल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 25163873
आखरी अपडेट: 2nd May 2025