भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज बिहार और झारखंड में

बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें यानी अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरो पर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) बिहार और झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह बिहार के आरा लोकसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे भोजपुर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीधे झारखंड का रुख करेंगे। वो झारखंड के दुमका लोकसभा क्षेत्र में दोपहर ढाई बजे पंचायत मेझिया सर्किल जामताड़ा में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह यहां से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र जाएंगे। यहां वो शाम चार बजे मधुपुर के रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की शाम को पटना पहुंचते ही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी के घर पहुंचे। उन्होंने सुशील मोदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। आज अमित शाह बिहार के आरा लोकसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...