29/05/24 | 10:09 am

Print

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में करेंगे रोड़ शो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (बुधवार) उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक अमित शाह सुबह 11ः30 महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर बुधवार के प्रचार का आगाज करेंगे। शाह दोपहर 1ः15 बजे देवरिया, दोपहर ढाई बजे बलिया के हैबतपुर और शाम साढ़े चार बजे राबर्ट्सगंज के सोनभद्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह शाम 6 बजे गाजीपुर पहुंचेंगे। वहां उनका रोड़ शो होगा।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ओडिशा में चुनाव प्रचार किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल में चुनाव प्रचार किया। जेपी नड्डा आज दोपहर सवा 12ः40 बजे झारखंड में जिला देवघर के खागा बरजोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो इसी जिले को गोड्डा का रुख करें। गोड्डा में उनका रोड शो दोपहर 2ः55 बजे शुरू होगा। गोड्डा से वो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचेंगे। दक्षिण कोलकाता में शाम साढ़े सात बजे वो रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में करेंगे रोड शो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (बुधवार) उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक अमित शाह सुबह 11ः30 महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर बुधवार के प्रचार का आगाज करेंगे। शाह दोपहर 1ः15 बजे देवरिया, दोपहर ढाई बजे बलिया के हैबतपुर और शाम साढ़े चार बजे राबर्ट्सगंज के सोनभद्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह शाम 6 बजे गाजीपुर पहुंचेंगे। वहां उनका रोड शो होगा।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ओडिशा में चुनाव प्रचार किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल में चुनाव प्रचार किया। जेपी नड्डा आज दोपहर सवा 12ः40 बजे झारखंड में जिला देवघर के खागा बरजोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो इसी जिले को गोड्डा का रुख करें। गोड्डा में उनका रोड शो दोपहर 2ः55 बजे शुरू होगा। गोड्डा से वो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचेंगे। दक्षिण कोलकाता में शाम साढ़े सात बजे वो रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...