भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पीएम मोदी की यूपी में चार जगह जनसभा, 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए मतदाताओं से ले रहे आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी सुबह सबसे पहले लालगंज और सबसे आखिर में प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सबसे पहले सुबह 11:00 बजे लालगंज में करेंगे जनसभा

ज्ञात हो, प्रधानमंत्री मोदी आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश में चार स्थानों में आयोजित भाजपा की जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में चुनाव प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं।

भाजपा ने चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर किया साझा

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11:00 बजे लालगंज, दोपहर 12:30 बजे जौनपुर, दो बजे भदोही और शाम होने से कुछ पहले पौने चार बजे प्रतापगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 11:18 am | Shivraj Singh Chouhan

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

किसानों को तत्काल और प्रभावी राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिं...

07/10/26 | 12:02 am | Cotton Export from India

विश्व कपास दिवस : खेत से करघे तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कहानी

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता ...