भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प के साथ आज बुधवार 10 अप्रैल को तमिलनाडु में दो और महाराष्ट्र में एक स्थान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। 

400 पार के संकल्प के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।

सुबह 10:30 वेल्लौर में जनसभा
 
भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के वेल्लौर में सुबह 10:30 बजे और मेट्टुपलायम में दोपहर पौने दो बजे भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। 

शाम को होंगे महाराष्ट्र में 

इसके पश्चात प्रधानमंत्री शाम को महाराष्ट्र होंगे। वो रामटेक में शाम छह बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। 

ज्ञात हो, इससे पहले मंगलवार 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने पीलीभीत और बालाघाट में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और शाम को चेन्नई में रोड शो भी किया था। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...