भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। वो उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि

प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं।

यूपी के बस्ती में और दिल्ली के द्वारका में पीएम की जनसभा

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले सुबह साढ़े 12 बजे उत्तर प्रदेश के बस्ती में जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रावस्ती पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा दोपहर 2:30 बजे होनी है। यहां से वो सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा शाम छह बजे पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में होगी। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...