23/04/24 | 3:26 pm | Rishikesh | seven jyotirlinga

Print

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से सात ज्योतिर्लिंग यात्रा की शुरुआत 22 मई से

उत्तराखंड के योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से आगामी 22 मई को सात ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन 11 रात और 12 दिन का सफर तय कर दो जून को वापस योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। आईआरसीटीसी ने इस विशेष ट्रेन में विशेष पैकेज की व्यवस्था की है।

आईआरसीटीसी के लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस ट्रेन में योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई वीरांगना लक्ष्मीबाई ललितपुर से यात्री बैठकर और उतर सकेंगे।

यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात को शाकाहारी भोजन

यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ,भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 767 बर्थ हैं जिसमें प्रथम श्रेणी के कुल 49 वातानुकूलित सीटें, तृतीय श्रेणी की 70 वातानुकूलित सीटें एवं स्लीपर की कुल 648 सीटें होंगी। पैकेज में यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग

पैकेज के तहत एसी और नाॅन एसी बसों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज में इकोनॉमी, स्टैंडर्ड, कंफर्ट क्लास की व्यवस्था होगी। इसमें ईएमआई की सुविधा भी है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...