13/05/24 | 1:22 pm | india-france | Shakti Exercise

Print

भारत-फ्रांस के बीच आज से सातवें शक्ति सैन्य अभ्यास की शुरुआत, रक्षा संबंधों को मजबूती

रक्षा संबंधों की मजबूती के लिए भारत और फ्रांस आज सोमवार से संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का सातवां संस्करण शुरू होने जा रहा है। मेघालय के उमरोई में यह अभ्यास 13 से 26 मई तक चलेगा। इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान 22 से 25 अप्रैल तक फ्रांस का दौरा कर चुके हैं।

भारतीय सेना ने कहा कि इस अभ्यास का लक्ष्य दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। इसके इसके अलावा संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच अंतरसंचालनीयता क्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार का विकास होगा।

छठा संस्करण फ्रांस के मिलिट्री स्कूल ऑफ ड्रैगुइग्नान में आयोजित हुआ था

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ईएक्स शक्ति 2021 का छठा संस्करण नवंबर 2021 में फ्रांस के मिलिट्री स्कूल ऑफ ड्रैगुइग्नान में हुआ था। इस अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व तीन अधिकारियों, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और गोरखा राइफल्स और सपोर्ट आम्स के 37 जवानों की एक संयुक्त टीम ने किया था।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:01 am

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

भारतीय नौसेना ने 12 अक्टूबर 2026 को मुंबई स्थित नौसेना गोदी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल (पी82...

09/10/26 | 5:37 pm | CDS General Anil Chauhan Karwar Naval Base

भारतीय नौसेना के बुनियादी ढांचे को मजबूती, सीडीएस ने कारवार बेस पर सुविधाओं का किया उद्घाटन

भारतीय नौसेना के कारवार अड्डे को और बड़े नौसैनिक केंद्र के रूप में विकसित करने का काम तेजी से आग...