छठे चरण में तीन बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान, बंगाल में सर्वाधिक 70.19 और उप्र में सबसे कम 43.95 प्रतिशत वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक देशभर में 49.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 70.19 प्रतिशत जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे कम 43.95 प्रतिशत मतदान रहा।

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 45.21 प्रतिशत, हरियाणा में 46.26 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 44.41 प्रतिशत, झारखंड में 54.34 प्रतिशत, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 44.58 प्रतिशत, ओडिशा में 48.44 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 43.95 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 70.19 प्रतिशत मतदान हुआ।

उल्लेखनीय है कि छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। जिसमें 49 सामान्य, 2 एसटी और 7 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। राज्यवार उम्मीदवारों की बात करें तो इस चरण में बिहार की 8 सीटों के लिए 86, हरियाणा की 10 के लिए 223, जम्मू-कश्मीर की एक के लिए 20, झारखंड की चार सीटों के लिए 93, दिल्ली की 7 सीटों के लिए 162, ओडिशा की 6 सीटों के लिए 64, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए 162 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों के लिए 69 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...