घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को मामूली गिरावट नजर आ रही है। सोने के भाव में आई कमजोरी के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 77,160 रुपये से लेकर 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 70,740 रुपये से लेकर 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली कमजोरी आई है। इस कमजोरी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 77,160 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 70,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 70,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों में आज सोने के भाव

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 77,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (इनपुट- हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...