Print

साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में बोले जयशंकर- यूएई की भारत के प्रति धारणा बदली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को सूरत में कहा कि पिछले 10 वर्ष में भारत के प्रति यूएई की धारणा बदल गई है। यूएई ने हमारे साथ मुक्त व्यापार करार पर हस्ताक्षर किए। इसके परिणामस्वरूप यूएई के साथ व्यापार करीब 80 बिलियन डालर तक पहुंच गया है। हम लोगों ने यूएई में मंदिर बनाने की मांग की तो इसे भी स्वीकार कर लिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2016 में यूएई की विजिट की थी, इससे पहले इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने यूएई की विजिट की थी। विदेश मंत्री सूरत के सरसाणा कन्वेंशन हॉल में साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

आज हम लोग विश्व की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में शामिल

इस अवसर पर विदेश मंत्री ने कहा कि आज हम लोग विश्व की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुके हैं। देश की अर्थव्यवस्था जिस तेजी से विकसित हो रही है, शीघ्र ही हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था, भारत-यूएई संबंध, भारत-फ्रांस संबंध के विषय में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

भारत को हम 30 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे

एस जयशंकर ने कहा कि हमें विश्वास है कि आगामी 25 वर्ष में भारत को हम 30 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। विदेश नीति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति को जानकारी दी थी कि पिछले 10 साल में भारत में हर साल 8 से 9 नए हवाईअड्डे बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2014 में देश में महज 75 हवाईअड्डे थे लेकिन आज यह संख्या दोगुनी हो चुकी है।

(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

26 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...