देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर 2 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष अभियान-6.0, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा खास फोकस

केंद्र सरकार 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान-6.0 चलाएगी। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और टोल प्लाजा की सफाई, रखरखाव, गड्ढामुक्त सड़कें, शौचालयों का उन्नयन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा सड़क संकेतकों में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान का मकसद राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों से कचरा हटाया जाएगा। टोल प्लाजा के शौचालयों का नवीनीकरण और नियमित रखरखाव किया जाएगा। साथ ही टोल प्लाजा पर सफाई, रंग-रोगन, बेहतर रोशनी और सौर ऊर्जा सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

सड़क संकेतक, रोड मार्किंग और गड्ढे मुक्त राजमार्गों पर फोकस

मंत्रालय ने बताया कि सड़क संकेतकों में सुधार, रोड मार्किंग की दृश्यता बढ़ाने और राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा और सुरक्षा बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।दो चरणों में चलेगा अभियानयह अभियान दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। 15 से 30 सितंबर तक तैयारी चरण चल रहा है, जिसमें लक्ष्यों की पहचान, सफाई अभियानों की योजना, अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण और अन्य तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य अभियान 2 अक्टूबर से शुरू होगा।

हर क्षेत्र में 50 किमी राजमार्ग और एक टोल प्लाजा चिन्हित

अभियान के तहत प्रत्येक क्षेत्र में 50 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और एक टोल प्लाजा को विशेष सुधार कार्यों के लिए चिन्हित किया गया है। मंत्रालय मुख्यालय के अधिकारियों को इन स्थानों का निरीक्षण करने और सुधार कार्यों के प्रभाव का आकलन करने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी कमियों की पहचान कर उनका भू-चिह्नीकरण करेंगे और सुधार कार्यों की लगातार निगरानी रखेंगे।

फील्ड कार्यालयों को दिए गए विशेष निर्देश

मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों की स्वच्छता, सुरक्षा और रखरखाव में सुधार सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों, कार्यक्रम क्रियान्वयन इकाइयों, परियोजना निदेशकों और अन्य फील्ड कार्यालयों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।

लंबित मामले, ई-कचरा और ऑफिस प्रबंधन पर भी जोर

विशेष अभियान-6.0 के तहत लंबित मामलों को कम करने, अभिलेख प्रबंधन को मजबूत करने, ई-कचरे के जिम्मेदारीपूर्ण निस्तारण और कार्यालयी स्थानों के बेहतर उपयोग पर भी ध्यान दिया जाएगा। विभिन्न संगठनों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो अभियान की प्रगति की निगरानी करेंगे और नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Ageing Population

बढ़ती उम्र के साथ बदलती दुनिया; बुजुर्गों के लिए सम्मान, सुरक्षा और अपनत्व की नई जरूरत

बढ़ती उम्र केवल जीवन के वर्षों का बढ़ना नहीं, बल्कि बदलती जरूरतों, अधिकारों, स्वास्थ्य, आर्थिक स...

3 hours ago | air pollution

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार का रुझान जारी है। दिल्ली में सितंबर 2026 के दौरान पिछले ...