प्रतिक्रिया | Thursday, April 24, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। सितंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी। यह घोषणा श्रीलंका के कैबिनेट प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा ने की। उन्होंने पुष्टि की कि राष्ट्रपति दिसानायके द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और उन्हें बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्री ने दिया था निमंत्रण
जयतिसा ने कहा, “राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री विजिता हेराथ और वित्त उप मंत्री अनिल जयंता फर्नांडो भी होंगे।” बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति को विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने कोलंबो यात्रा के दौरान भारत आने का निमंत्रण दिया था।

4 अक्टूबर को कोलंबो यात्रा पर थे विदेश मंत्री
4 अक्टूबर को कोलंबो की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की थी । इस दौरान उन्होंने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और सागर विजन के आधार पर द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता जाहिर की थी।
अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और देश के विदेश मंत्री विजिता हेराथ के साथ भी मुलाकात की थी।

राष्ट्रपति दिसानायके की भारत यात्रा से भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय स्थिरता और द्वीप राष्ट्र में सुलह प्रयासों पर चार्च के केंद्रित रहने की संभावना है।

आगंतुकों: 24367476
आखरी अपडेट: 24th Apr 2025