प्रतिक्रिया | Saturday, May 11, 2024

07/08/23 | 12:36 pm

भक्त ने बनाया 10 फीट ऊंचा ताला, अयोध्या राम मंदिर में दान देने की योजना

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर की चर्चा पूरे विश्व में है। आने वाले समय में दुनियाभर के श्रद्धालु प्रभु राम के दर्शन और पूजन कर सकेंगे। माना जा रहा है कि जनवरी के आखिर तक भक्तों के लिए मंदिर खुल जाएगा। वहीं उससे पहले श्री राम के एक भक्त ने राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला बनाया है, जो  अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

ताले की खासियत

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के एक 66 वर्षीय ताला बनाने वाले ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए एक विशाल आकार का 400 किलोग्राम का ताला बनाया है। ये ताला लगभग 10 फीट ऊंचा, 4.6 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा है। ताला बनाने वाले सत्य प्रकाश शर्मा ने इसे “दुनिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित ताला” बताया है। 

2 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ ताला

बता दें कि लगभग 2 लाख रुपये की लागत से बने इस ताले में भगवान राम की तस्वीर है। सत्य प्रकाश शर्मा अब इसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को उपहार देना चाहते हैं ताकि इसे भव्य मंदिर परिसर में रखा जा सके। सत्य प्रकाश शर्मा अपने घर में ताला बनाने की एक छोटी इकाई चलाते हैं। उन्होंने कहा वह बचपन से ताले बना रहे हैं। ऐसे में उन्हें मंदिर के लिए एक विशाल ताला बनाने का विचार आया क्योंकि यह एक अनोखी चीज होगी। हालांकि अभी वो ताला में छोटे-मोटे बदलाव और अंतिम रूप देने रहे हैं।

No related posts found.
कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1430649
आखरी अपडेट: 11th May 2024