प्रतिक्रिया | Saturday, May 11, 2024

13/10/23 | 3:39 pm

मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन पत्र भरने की हुई शुरुआत

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पहले चरण के लिए आज (शुक्रवार) अधिसूचना जारी किए जाने के साथ शुरू हो गई। पहले चरण के लिए विधानसभा की बीस सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने की शुरुआत हो गई है।  

इनमें बस्तर संभाग की सभी बारह सीटें 

अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल हैं। इसके अलावा पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर में भी पहले चरण के तहत वोट डाले जाएंगे। वहीं, राज्य की बाकी सत्तर सीटों के लिए इक्कीस अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 

नामांकन पत्र भरने की हुई शुरुआत 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में इस चरण के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि बीस अक्तूबर है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 26 अक्टूबर को की जाएगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

सात नवम्बर को मतदान 

पहले चरण के तहत बीस विधानसभा क्षेत्रों में सात नवम्‍बर को मतदान होगा। इनमें से अधिकांश क्षेत्र माओवाद से ग्रस्त हैं। इसमें बस्‍तर संभाग की बारह सीट भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल कितनी सीटें ?

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नब्बे सीटें हैं। दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों की शेष सत्‍तर सीटों के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव 

वहीं मिजोरम में विधानसभा चुनाव एक चरण में कराया जाएगा। इसके लिए भी अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। इसी के साथ मिजोरम में नामांकन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। 
मिजोरम में भी नामांकन शुरू

मिजोरम में नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को की जाएगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

https://x.com/ECISVEEP/status/1711276581338124740?s=20

No related posts found.
कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1424807
आखरी अपडेट: 11th May 2024