प्रतिक्रिया | Saturday, May 11, 2024

11/12/23 | 6:15 pm

मोहन यादव बनेंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला होंगे उपमुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। सोमवार को भोपाल में हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई गई। मध्यप्रदेश की उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव, जो शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। 

इससे पहले, भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर, डॉ के लक्ष्मण और मध्य प्रदेश की आशा लाकड़ा ने विधायक दल की बैठक की, जिसमें सीएम और डिप्टी सीएम के नाम पर मुहर लगी।

मोहन यादव की सरकार में जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला उपमुख्यमंत्री होंगे जबकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण की सीट से विधायक बने थे। 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। इससे पहले 2 जुलाई, 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

No related posts found.
कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1417472
आखरी अपडेट: 11th May 2024