प्रतिक्रिया | Saturday, May 11, 2024

13/12/23 | 9:32 am

विष्णु देव साय आज संभालेंगे छग की कमान, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह

विष्णु देव साय आज (बुधवार) शाम चार बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय छत्तीसगढ़ और भाजपा विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय के एक्स हैंडल पर साझा की गई सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार आज शाम चार बजे शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ की कमान संभालने जा रहे विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रायपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए यह खुशी एक्स पर साझा की है। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश की जनता को भी आमंत्रित किया है।
 

No related posts found.
कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1414166
आखरी अपडेट: 11th May 2024