प्रतिक्रिया | Saturday, May 11, 2024

29/11/23 | 10:23 am

Bengaluru Tech Summit-2023 आज से आरंभ, 40 से अधिक उत्पाद होंगे लॉन्च 

कर्नाटक सरकार का एनुअल ग्लोबल बेंगलुरु टेक शिखर सम्मेलन (Bengaluru Tech Summit-2023)  29 नवंबर से 1 दिसंबर, 2023 तक बेंगलुरु पैलेस, बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। जिसमें 30 से ज्यादा देशों के तकनीकी नेता, स्टार्टअप, कंपनियां, निवेशक और रिसर्च लैब्स भाग ले रही हैं। कर्नाटक में रोजगार देने वाली 5,500 से अधिक आईटी और आईटीईएस कंपनियां हैं। आज से शुरू होने वाले BTS के 26वें संस्करण की थीम 'ब्रेकिंग बाउंड्रीज़' है, इस वर्ष का शिखर सम्मेलन तकनीकी प्रतिभा का एक गठजोड़ होने का वादा करता है। इस समिट से देश में व्यापार और निवेश में तेज़ी आएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बीटीएस पहली बार 40 से अधिक उत्पाद लॉन्च भी करेगा।

कर्नाटक सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ-साथ केंद्र सरकार के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित, BTS का उद्घाटन यहां पैलेस ग्राउंड में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा किया जाएगा। कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कल मीडिया को बताया कि राज्यों के प्रमुख कार्यक्रम के 26वें संस्करण में स्टार्ट-अप द्वारा 40 से अधिक उत्पाद लॉन्च भी होंगे।

कौन से VIP गेस्ट होंगे शामिल ?
कजाकिस्तान के डिजिटल विकास, इनोवेशन और एयरोस्पेस उद्योग मंत्री बगदत मुसिन और सेमीकंडक्टर कंपनी एएमडी के EVP और CTO मार्क पेपरमास्टर उद्घाटन में उपस्थित होंगे। इस दौरान फिनलैंड के विज्ञान और संस्कृति मंत्री सारी मुल्ताला के साथ-साथ जर्मनी के डिजिटल मामलों और परिवहन मंत्री वोल्कर विस्सिंग का एक रिकॉर्ड किया गया संदेश उद्घाटन समारोह में प्रसारित किया जाएगा।

कई तरह के होंगे कार्यक्रम
इस समिट में कई तरह के कार्यक्रम होंगे, जिनमें आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, डीप टेक, स्टार्ट-अप और बायोटेक पर एक मल्टी-ट्रैक कॉन्फ्रेंस, 'ग्लोबल इनोवेशन अलायंस' पर एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी, भारत-यूएसए टेक कॉन्क्लेव, आर एंड डी-लैब2मार्केट, B2B शामिल हैं ।

शिखर सम्मेलन के मुख्य आकर्षण
इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का मुख्य आकर्षण चंद्रयान 3  इसरो-उद्योग मंडप है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की महत्वपूर्ण उपस्थिति का प्रतीक है। आयोजकों ने मीडिया से कहा कि मंडप न केवल इसरो की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है बल्कि चंद्रयान -3 मिशन की सफलता सुनिश्चित करने में SMEs, स्टार्टअप और निजी उद्योगों के योगदान पर भी जोर देता है। 

20,000 से अधिक व्यावसायिक लोग उपस्थित 
BTS ने आगामी वर्षों में नेट ज़ीरो हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध किया है । इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य में अपशिष्ट उत्पादन को कम करने के लिए खरीद में पर्यावरण-जागरूक प्रथाओं को एकीकृत करना और विभिन्न हितधारकों (स्टेकहोल्डर) के लिए 'स्थिरता सलाहकार' स्थापित करना शामिल है। शिखर सम्मेलन के अन्य आकर्षण में  75 से अधिक सत्र, 400 वक्ता, 350 स्टार्टअप, शिखर सम्मेलन में 75 से अधिक सत्र, 400 वक्ता, 600 प्रदर्शक और 20,000 व्यावसायिक उपस्थित (बिजनेस अटेंडीस) लोग हैं। ज्ञात हो कि भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप के लिए बेंगलुरु अग्रणी शहर है। कर्नाटक नवप्रवर्तकों को प्रोत्साहित करने के लिए 50 लाख रुपये का अनुदान सहायता कार्यक्रम प्रदान करता है, जिसके परिणामस्वरूप 30% विजेता महिलाएं हैं।

No related posts found.
कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1421942
आखरी अपडेट: 11th May 2024