प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

04/06/24 | 9:17 am

Election 2024: हिमाचल में भाजपा सभी चारों सीटों पर आगे, अनुराग सिंह ठाकु, कंगना रनौत विक्रमादित्य सिंह समेत कई दिग्गज मैदान में 

 

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। 74 मतणगना केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी सभी चारों सीटों पर आगे चल रही है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांगड़ा सीट से भाजपा के राजीव भारद्वाज0 और शिमला सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप आगे चल रहे हैं। हॉट सीट मंडी में भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने भी बढ़त बना ली है। कंगना 15534 मतों से आगे चल रहे हैं। मंडी लोेकसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 3905 पांच वोटों से आगे चल रहे हैं।

गौरतलब है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में 71 फीसदी मतदान हुआ है। साल 2014 और साल 2019 में चारों सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से पार्टी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर, मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, शिमला से वीरेंद्र कश्यप और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज की किस्मत का फैसला होगा।

वहीं कांग्रेस से मंडी से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, शिमला से बिनोद सुल्तानपुरी, कांगड़ा से आनंद शर्मा और हमीरपुर से सतपाल रायजादा की किस्मत का फैसला होगा।

No related posts found.
कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5518930
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024