प्रतिक्रिया | Friday, October 18, 2024

15/06/24 | 2:55 pm

जम्मू कश्मीर : नार्काे-आतंकवादी मॉड्यूल का खुलासा, हथियार और प्रतिबंधित सामान बरामद, तीन गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक नार्काे-आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया। सुरक्षा बलों ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और प्रतिबंधित सामान बरामद किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि जिले के करनाह इलाके में पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि एक व्यक्ति हेरोइन के लिए खरीदार ढूंढने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस और सेना ने एक जाल बिछाया। उसके बाद करीब 500 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों की पहचान खावरपरब करनाह निवासी शफीक अहमद शेख और बागबल्ला निवासी तारिक अहमद मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच में तीन पिस्तौलें और साधपुरा निवासी परवेज अहमद पठान के रूप में पहचाने गए एक अन्य व्यक्ति की मौजूदगी का पता चला।

आतंकियों से पूछताछ व गहन जांच जारी

उन्होंने बताया कि पठान को पुलिस और सेना की संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तीन पिस्तौलें, 76 पिस्तौल राउंड, छह पिस्तौल मैगजीन और करीब पांच किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ और विस्तृत जांच जारी है।

No related posts found.
कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 9689530
आखरी अपडेट: 18th Oct 2024