प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

10/06/24 | 4:10 pm

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को मिली जिम्मेदारी, तय करेंगे ओडिशा के नए सीएम का नाम 

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री की नियुक्ति के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

बताना चाहेंगे इस कार्य के लिए दोनों केन्द्रीय मंत्री ओडिशा रवाना हो गए हैं। इसकी घोषणा रविवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में की।

भाजपा ने बनाया पर्यवेक्षक

विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ओडिशा में पार्टी के विधानसभा के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

कब होगा ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह ?

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को होगा। इस महत्वपूर्ण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

147 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 78 सीटें हासिल कीं। बीजेडी ने 51 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के 74 के आंकड़े से काफी पीछे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 14 सीटें हासिल कीं। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

No related posts found.
कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5521711
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024