प्रतिक्रिया | Saturday, September 07, 2024

25/07/24 | 1:13 pm

UP Police Exam Dates: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, 60 हजार 244 अभ्यर्थियों की होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के बाद बदले हुए तेवर में नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नौकरियों के लिए बैठकें की है। इसी के परिणाम स्वरूप यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित की गई हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की गई है।

https://x.com/UPGovt/status/1816355760814887170

कब होगी परीक्षा ?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षाएं 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होंगी। यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर 60 हजार 244 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड अपनी तैयारियों में जुट गया है। 

दो सत्र में होगी भर्ती परीक्षा 

अभी तक की तैयारियों के अनुसार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो सत्र में होगी। 23 अगस्त से 25 अगस्त तक लगातार परीक्षाओं के बाद चार दिनों तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण समय अंतराल दिया जा रहा है। इसके बाद पुन: 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होगी। 

No related posts found.
कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 7715663
आखरी अपडेट: 7th Sep 2024