सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 260 अंक उछला 

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 260.74 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,998.25 और निफ्टी 77.70 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,620.20 पर था।  

लार्ज कैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक तेजी देखी गई

लार्ज कैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 407.55 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,924.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 142.95 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,257.10 पर था। सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। केवल रियल्टी इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुआ है।

आरबीआई के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), इडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टीसीएस, टाइटन और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक डे ने कहा कि आरबीआई के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं। शुक्रवार को फैसला आने तक बाजार एक सीमा में कारोबार करेंगे। निफ्टी के लिए सपोर्ट 24,500 है। अगर यह टूटता है तो इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, तेजी की स्थिति में 24,750 और 24,900 रुकावट के लेवल होंगे।

शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी

शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 155.81 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 80,893.32 पर और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,602.80 पर था। संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3 जून को लगातार तीसरे सत्र के लिए अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,853.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार 11वें सत्र के लिए शुद्ध खरीदार बने रहे, जिन्होंने शेयरों में 5,907.97 करोड़ रुपए का निवेश किया।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Ashutosh Gowariker IFFI 2026 director

57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत...

29 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

1 hour ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...