फीफा विश्व कप: स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराया, जोहान मंजाम्बी ने जड़े दमदार दो गोल

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हरा दिया। मैच के नायक रहे जोहान मंजाम्बी, जिन्होंने दो गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले हाफ में दोनों टीमों की रक्षापंक्ति ने मजबूत खेल दिखाया, जिसके कारण कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने अपना दबदबा जमाया। 

मैच के मुख्य मोमेंट्स:

74वें मिनट: जोहान मंजाम्बी ने स्विट्जरलैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई।
80वें मिनट: बोस्निया-हर्जेगोविना को बड़ा झटका लगा जब डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच को सीधा रेड कार्ड दिखाया गया। बोस्निया अब 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।
84वें मिनट: रूबेन वर्गस ने शानदार गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
– अंतिम क्षणों में: जोहान मंजाम्बी ने अपना दूसरा गोल दागा और स्कोर 3-0 किया।
स्टॉपेज टाइम: एरमि माहमिक ने बोस्निया की ओर से एक गोल कर स्कोर 3-1 किया, लेकिन तुरंत बाद स्विट्जरलैंड के कप्तान ग्रेनिट झाका ने चौथा गोल ठोक दिया।

इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। टीम ने अपने पहले मैच में ड्रॉ खेला था, जबकि इस जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ गया है।

दूसरी ओर बोस्निया-हर्जेगोविना के लिए अब अगला मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है। नॉकआउट स्टेज में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी बचे मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। स्विट्जरलैंड की यह जीत ग्रुप बी को और भी रोचक बना गई है। (इनपुट-एजेंसी)