28/05/24 | 3:45 pm | income tax department | Pan card

Print

ज्यादा टीडीएस कटौती से बचने के लिए 31 मई तक पैन को आधार से जोड़ें करदाता

आयकर विभाग ने करदाताओं को ऊंची दर पर कर कटौती से बचने के लिए 31 मई, 2024 तक स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ने की सलाह दी है। आयकर विभाग ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पोस्ट कर बताया कि ऊंची दर पर कर कटौती से बचने के लिए कृपया 31 मई, 2024 से पहले अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ें, यदि आपने पहले से नहीं किया है।

आयकर नियम के मुताबिक यदि पैन बायोमेट्रिक आधार से जुड़ा नहीं है, तो लागू दर से दोगुनी दर पर टीडीएस काटा जाना आवश्यक है।

विभाग ने एक अन्य पोस्ट में बैंकों, विदेशी मुद्रा डीलर सहित रिपोर्टिंग संस्थाओं को दंड से बचने के लिए 31 मई, 2024 तक वित्तीय लेनदेन का विवरण (एसएफटी) दाखिल करने को भी कहा है। ऐसे में सही और समय पर दाखिल अपना एसएफटी दाखिल कर दंड से बचें।

क्या होता है टीडीएस

स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) किसी व्यक्ति के खाते में राशि जमा होने से पहले उसके वेतन से काटा गया टैक्स है। इसको सरल शब्दों में आप कह सकते हैं कि टीडीएस एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी व्यक्ति से उसके वेतन या अन्य आय के स्रोत पर कर लिया जाता है।

टीडीएस का उद्देश्य आयकर का संग्रह करना और कर चोरी को रोकना है। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने पिछले महीने एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि यदि निर्धारित तारीख 31 मई, 2024 तक अपने पैन को आधार से जोड़ा जाता है तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके साथ ही एसएफटी अंतिम तिथि 31 मई, 2024 तक दाखिल करने की अपील की थी।

RELATED ARTICLES

12/05/26 | 3:06 pm | Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें जारी रहीं तो ओएमसी के वित्त वर्ष 2026 के पूरे मुनाफे के खत्म होने की संभावना: हरदीप पुरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ...

11/05/26 | 4:33 pm | Hindustan Business Corporation Limited

तेल कंपनियों की LPG डिलीवरी स्कैम को लेकर चेतावनी, जालसाज ओटीपी और ऑथेंटिकेशन के जरिए कर रहे फ्रॉड

सरकारी तेल कंपनियों ने देश में बढ़ रहे एलपीजी डिलीवरी स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है और कहा है...