08/04/24 | 4:25 pm

Print

भारतमाला प्रोजेक्ट हाईवे पर उतरे तेजस,जगुआर और सुखोई-30 लड़ाकू विमान, इमरजेंसी लैंडिग में पास

राजस्थान में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे (925 ए) पर बने एयर स्ट्रिप पर आज सोमवार को तेजस जगुआर और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग हुई। यहां सुबह करीब दस बजे तेजस ने लैंडिंग की। इसके बाद फाइटर जेट जगुआर और एएन-32, सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और लड़ाकू सुखोई-30 की भी लैंडिंग हुई।

आपातकाल परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए होगा इस्तेमाल

इसके साथ ही अब इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल वायु सेना युद्ध और अन्य आपातकाल जैसी परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए किया जा सकेगा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर सांचौर-बाड़मेर जिले से सटे अगड़वा से गुजर रहे इस हाईवे पर सबसे पहले तेजस ने लैंडिंग की।

रक्षामंत्री और परिवहन मंत्री ने किया था इस एयर स्ट्रिप का उद्घाटन

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक बनी यह इमरजेंसी एयर स्ट्रिप करीब तीन किलोमीटर लंबी है। भारतमाला परियोजना के तहत हाईवे पर बनी एयर स्ट्रिप का नौ सितंबर, 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया था। इस दौरान पहले ट्रायल में दो हेलिकॉप्टर की लैंडिंग करवाई गई थी।

विमानों की लैंडिंग का परीक्षण करने के लिए एयर स्ट्रिप पर 25 गुणा 65 वर्गमीटर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) केबिन भी बनाया गया था। यहां सोमवार को दोपहर करीब एक बजे एंटोनोव एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने सफल लैंडिंग की। इस हवाई पट्टी पर पिछले तीन दिनों से वायु सेना ने डेरा डाल रखा है लेकिन सर्विस रोड से आवागमन सुचारू था।

हालांकि सोमवार को लड़ाकू विमानों की लैंडिंग की वजह से हवाई पट्टी के पास बनी सर्विस रोड पर भी आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया। इस परीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में वायु सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

8 hours ago | Argentina vs Spain

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

फीफा विश्व कप के फाइनल के साथ ही ऐसा टूर्नामेंट समाप्त होने जा रहा है, जिसमें प्रशंसकों ने टिकटो...

9 hours ago | Brand Ambassador

इंडिया पोस्ट के लिए बनेगा नया शुभंकर, डाक विभाग ने शुरू की डिजाइन प्रतियोगिता

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) डिजाइन करने के लिए 'इनो...