इस्लामाबाद कोर्ट ब्लास्ट के बाद तनाव बढ़ा, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी खुली धमकी

पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए धमाके के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अफगानिस्तान अपनी भूमि पर आतंकियों को शरण देना जारी रखता है, तो पाकिस्तान संभावित सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की बढ़ती घटना को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं करेगा

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की बढ़ती घटना को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अफगानिस्तान में आतंकियों की पनाहगाह सक्रिय रहीं या स्थिति और बिगड़ी, तो पाकिस्तान निर्णायक कार्रवाई करने में हिचकेगा नहीं।

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा -अफगान तालिबान की निंदा और खेद के शब्द केवल बयानों तक ही सीमित हैं, उनमें ईमानदारी नहीं दिखती

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, “अफगान तालिबान की निंदा और खेद के शब्द केवल बयानों तक ही सीमित हैं, उनमें ईमानदारी नहीं दिखती। अफगानिस्तान की धरती से सक्रिय आतंकवादी पाकिस्तान को निशाना बनाना जारी रखे हुए हैं। हाल के अधिकांश हमले अफगान नागरिकों द्वारा किए गए हैं।”

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने धमाके को “वेक-अप कॉल” बताया और कहा, “हम युद्ध की स्थिति में हैं

हाल ही में कैडेट कॉलेज वाना में हुए हमले का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने एक सफल अभियान चलाया और अल्लाह की रहम से सभी कैडेटों की जान बचाई। इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने धमाके को एक वेक अप कॉल बताया था। उन्होंने कहा, “हम युद्ध की स्थिति में हैं। जो कोई भी यह सोचता है कि पाकिस्तानी सेना यह युद्ध अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र और बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में लड़ रही है, उन्हें बताना चाहूंगा कि आज इस्लामाबाद जिला अदालत में हुआ यह आत्मघाती हमला एक वेक अप कॉल है।”

पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए

उन्होंने यह भी कहा कि इस माहौल में काबुल के शासकों के साथ सफल बातचीत की ज्यादा उम्मीद रखना बेकार होगा। पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए।

हमला अफगान सीमा या बलूचिस्तान में नहीं, बल्कि इस्लामाबाद में हो रहा है यह चिंता की बात है

इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, “हम जंग की हालत में हैं। हमला अफगान सीमा या बलूचिस्तान में नहीं, बल्कि इस्लामाबाद में हो रहा है। तालिबानी शासक पाकिस्तान में आतंकवाद को रोक सकते हैं, लेकिन इस्लामाबाद तक यह जंग लाना काबुल की तरफ से एक संदेश है।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

9 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

14/09/26 | 11:01 pm | Annapurna Devi

महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में नाइजीरिया गणराज्य की महिला विषयों ...

14/09/26 | 8:57 pm | economic cooperation

भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार पर वार्ता शुरू, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन ने मर्क...