2014 से 2024 का ये 10 साल का कालखंड स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा: अमित शाह

भाजपा नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जब भी देश का इतिहास लिखा जाएगा 2014 से 2024 का ये 10 साल का कालखंड स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। क्योंकि मोदी जी ने इन 10 सालों में कड़े फैसले लेकर देश को विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। गृहमंत्री महमूरगंज स्थित मोतीझील में वाराणसी लोकसभा के अंतर्गत आने वाले पांचों विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

गृहमंत्री ने केन्द्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया। 10 साल में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम भी किया गया।

गृहमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने और CAA लाने के लिए काम किया। करोड़ों किसानों को एमएसपी से लाभान्वित करने का काम किया। वन रैंक, वन पेंशन लागू करने का काम भी मोदी जी ने किया। माताओं-बहनों को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम भी किया। मोदी जी के तीसरे टर्म में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...