केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत अब केवल एक अनुयायी नहीं रह गया है, बल्कि वो वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है, विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान कर रहा है तथा नवाचारों में पहल कर रहा है। उन्होंने हाल के वर्षों में अंतरिक्ष, जैव प्रौद्योगिकी तथा परमाणु ऊर्जा आदि के क्षेत्रों में भारत द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति पर रोशनी डालते हुए कहा कि देश ने खुद को विश्व मंच पर एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। देश ने 433 विदेशी उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है, जिनमें से 396 को पिछले दशक में ही प्रक्षेपित किया गया था, जिससे 2014-2023 तक 157 मिलियन डॉलर और 260 मिलियन यूरो का राजस्व प्राप्त हुआ।

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है, जिसमें महत्वाकांक्षी मिशनों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोगों में वृद्धि हुई है। स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) भारत की प्रौद्योगिकी संबंधी प्रगति का सबूत है, जो गगनयान, चंद्रयान-4 और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, भारत के आगामी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन सहित भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा।

देश ने 433 विदेशी उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया 

उन्होंने कहा कि भारत उपग्रह प्रक्षेपण के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में भी उभरा है, जिसने देश को वैश्विक विश्वसनीयता अर्जित करवाई है। देश ने 433 विदेशी उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है, जिनमें से 396 को पिछले दशक में ही प्रक्षेपित किया गया था, जिससे 2014-2023 तक 157 मिलियन डॉलर और 260 मिलियन यूरो का राजस्व प्राप्त हुआ। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता, जिसने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बना दिया, ने इसरो को चंद्र अन्वेषण में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। नासा सहित दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियां ​​अब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से भारत के निष्कर्षों की प्रतीक्षा कर रही हैं, जो एक बहुत महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है और ये अंतरिक्ष अनुसंधान में देश के बढ़ते प्रभुत्व को रेखांकित करता है।

देश ने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम, जिसे कभी संदेह की दृष्टि से देखा जाता था, अब अपने शांतिपूर्ण और संधारणीय महत्वाकांक्षाओं के लिए पहचाना जाता है। देश ने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसका उद्देश्‍य कार्बन उत्सर्जन को 50 प्रतिशत तक कम करना है, यह एक ऐसी प्रतिबद्धता है जो वैश्विक जलवायु रणनीतियों को प्रभावित कर रही है। विश्‍व ने अब भारत की परमाणु नीति को स्वीकार कर लिया है, जिसकी परिकल्पना होमी भाभा ने शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए की थी, जो उत्‍तरदायी ऊर्जा विकास के लिए एक मॉडल है।”

भारत की वैज्ञानिक उ‍पलब्धियों को वैश्विक मान्यता मिल रही है

उन्होंने बताया कि भारत की वैज्ञानिक उ‍पलब्धियों को वैश्विक मान्यता मिल रही है और अब हमारा देश वैज्ञानिक प्रकाशनों के मामले में विश्‍व में चौथे स्थान पर है। अनुमान है कि 2030 तक भारत संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़कर वैज्ञानिक अनुसंधान में दुनिया का शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकता है।

भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था अगले दशक में 5 से 10 गुना बढ़ने वाली है, जिससे इसका नेतृत्व और मजबूत होगा। देश की तीव्र आर्थिक उन्नति इसकी वैश्विक रैंकिंग में स्पष्ट है, जिसमें जैव-विनिर्माण में इसका 12वां स्थान और वैज्ञानिक अनुसंधान प्रकाशनों में चौथा स्थान शामिल है।

 

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...