Print

देश का औद्योगिक उत्‍पादन सितंबर महीने में 3.1 फीसदी बढ़ा

देश का औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक (आईआईपी) सालाना आधार पर सितंबर में 3.1 फीसदी बढ़ा है। पिछले महीने अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 0.1 फीसदी की गिरावट आई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से आज मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्पादन सितंबर में 3.1 फीसदी की दर से बढ़ा है।

एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में खनन, विनिर्माण तथा बिजली क्षेत्र के उत्पादन में क्रमशः 0.2 फीसदी, 3.9 फीसदी और 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सितंबर, 2023 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 6.4 फीसदी रही थी। एनएसओ के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर चार फीसदी रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में इसमें 6.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के त्वरित अनुमान हर महीने की 12 तारीख (या यदि 12 तारीख को छुट्टी हो तो पिछले कार्य दिवस पर) छह हफ्ते के अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

02/10/26 | 5:33 pm | केंद्र सरकार

सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए RELIEF योजना के दूसरे घटक के तहत निर्धारित समय-सीमा बढ़ाई

केंद्र सरकार ने निर्यात सुविधा के लिए लचीलापन और लॉजिस्टिक्स हस्तक्षेप-रिलीफ योजना (Resilience & Logistics...

18/09/26 | 1:12 pm | Free Trade Agreement

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए एक महीने के भीतर हो सकता है लागू : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री मैक्ले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद...