Print

सरकार ने चार सप्ताह के लिए टीवी समाचारों की TRPs रोकने का दिया निर्देश

सरकार ने चार सप्ताह के लिए टीवी समाचारों की टीआरपी (Television Rating Points, TRPs) रोकने का निर्देश दिया है। संकट की स्थितियों के दौरान अटकलों और सनसनीखेज खबरों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने लोकसभा में ईटाला राजेंद्र द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

आपको बता दें, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, कुछ टीवी समाचार चैनलों को अनावश्यक सनसनीखेज और अटकलबाजी वाली सामग्री प्रसारित करते हुए पाया गया था। दरअसल, संघर्ष या संकट के समय में टीवी चैनलों द्वारा इस तरह का व्यवहार देखा गया है। इससे जनता में दहशत फैलने की भी संभावना होती है, विशेषकर प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले मित्रों और परिवार के सदस्यों को लेकर चिंता होती है।

अतः, एहतियाती उपाय के तौर पर सरकार ने 4 सप्ताह की अवधि के लिए टीवी समाचार चैनलों के टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) की रिपोर्टिंग रोकने का निर्देश दिया है। इन निर्देशों को सभी हितधारकों ने व्यापक रूप से स्वीकार कर लिया है और अब तक इसके विरुद्ध कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

24 mins ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...

31 mins ago | Balanced fertilizer use

50 लाख किसानों तक पहुंचेगा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती पर जोर

केंद्र सरकार ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे...

1 hour ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...