Print

पांच दिसंबर को रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने हैदराबाद में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ एक बड़े इवेंट के दौरन फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है।

फिल्म की तेजी से शूटिंग की जा रही है और डायरेक्टर सुकुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसके एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कमी न रह जाए। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह दर्शकों का दिल जीत रहा है। रिलीज से पहले बिजनेस के आंकड़े भी ये दिखा रहे हैं कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर सकती है। फिल्म की रिलीज को लेकर इंडिया और इंटरनेशनल लेवल पर उत्साह चरम पर है। फैंस अपने आइकन स्टार अल्लू अर्जुन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘पुष्पा 2: द रूल’ साल के अंत के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन होने जा रहा है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज का म्यूजिक है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

3 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...