Your browser does not support Javascript
प्रयागराज माघ मेला 2026 का आधिकारिक लोगो जारी, ज्योतिषीय गणना और सनातनी परंपरा को दर्शाता लोगो | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Wednesday, September 09, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • ब्रिक्स इंडिया 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. राज्य
  3. प्रयागराज माघ मेला 2026 का आधिकारिक लोगो जारी, ज्योतिषीय गणना और सनातनी परंपरा को दर्शाता लोगो

12/12/25 | 10:36 am | Akshayvat HanumanMandir | HinduTradition | Kalpvas | MaghMela2026 | MaghMelaLogo | Prayagraj | Sangam | YogiAdityanath

Print

प्रयागराज माघ मेला 2026 का आधिकारिक लोगो जारी, ज्योतिषीय गणना और सनातनी परंपरा को दर्शाता लोगो

प्रयागराज माघ मेला 2026 का आधिकारिक लोगो जारी, ज्योतिषीय गणना और सनातनी परंपरा को दर्शाता लोगो

साल 2026 में प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन होने जा रहा है। सरकार इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और बैठकें कर रहे हैं। अब 2026 में होने वाले माघ मेले का लोगो जारी कर दिया गया है।

इसको लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माघ मेला एक विशाल आध्यात्मिक और धार्मिक मेला है। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु और भक्त मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य की प्राप्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि माघ मेला के प्रतीक चिन्ह में तप, अनुष्ठान और कल्पवास के दर्शन की झलक दिखाई गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर माघ मेला का लोगो साझा करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने लिखा कि गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम तट पर हर वर्ष लगने वाला माघ मेला एक विशाल आध्यात्मिक और धार्मिक पर्व है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु मां गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि माघ मेला के प्रतीक चिन्ह में तप, अनुष्ठान और कल्पवास के दर्शन की झलक दर्शाई गई है। मां गंगा की कृपा से यह पावन माघ मेला सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और आरोग्यता के अमृत से अभिसिंचित करे, चराचर जगत का कल्याण हो, मेरी यही प्रार्थना है।

लोगो को लेकर प्रयागराज के जिलाधिकारी ने बताया कि माघ मेले के इतिहास में पहली बार मेले के दर्शन-तत्व को परिलक्षित करते हुए सीएम योगी के स्तर से माघ मेले का लोगो जारी किया गया है। इस लोगो में तीर्थराज प्रयाग, संगम की तपोभूमि तथा ज्योतिषीय गणना के अनुसार माघ मास में संगम की रेती पर अनुष्ठान करने की महत्ता को समग्र रूप से दर्शाया गया है।

लोगो में सूर्य और चंद्रमा की 14 कलाओं की उपस्थिति, ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य, चंद्रमा और नक्षत्रों की स्थितियों को प्रतिबिंबित करती है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा 27 नक्षत्रों की परिक्रमा लगभग 27.3 दिनों में पूर्ण करता है। माघ मेला इन्हीं नक्षत्रीय गतियों की सूक्ष्म गणना पर आधारित है। जब सूर्य मकर राशि में होता है और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा माघी या अश्लेषा–पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्रों के समीप होता है, तब माघ मास बनता है और उसी काल में माघ मेला आयोजित होता है।

चंद्रमा की 14 कलाओं का संबंध मानव जीवन, मनोवैज्ञानिक ऊर्जा और आध्यात्मिक साधना से माना जाता है। माघ मेला चंद्र-ऊर्जा की इन कलाओं के सक्रिय होने का विशेष काल भी है। प्रयागराज का अविनाशी अक्षयवट, जिसकी जड़ों में भगवान ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और शाखाओं में भगवान शिव का वास माना जाता है, उसके दर्शन मात्र से मोक्ष मार्ग सरल हो जाता है। इसी कारण कल्पवासियों के लिए उसका स्थान अत्यंत विशेष है।

सनातन धर्म के अनुसार मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति है। अतः लोगो में महात्मा का चित्र इस देवभूमि की सनातनी परंपरा को दर्शाता है, जहां ऋषि-मुनि सदियों से आध्यात्मिक ऊर्जा की साधना के लिए आते रहे हैं।

माघ मास में किए गए पूजन और कल्पवास का पूर्ण फल संगम स्नान के बाद श्री लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन से प्राप्त होता है। इसलिए लोगो पर उनका मंदिर और पताका की उपस्थिति माघ मेले के तप और साधना की पूर्णता को दर्शाती है। संगम पर साइबेरियन पक्षियों की उपस्थिति यहां के पर्यावरण की विशेषता को दर्शाती है।

(इनपुट-एजेंसी)

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
तीन रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, पीएम मोदी बोले- पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

43 mins ago

तीन रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, पीएम मोदी बोले- पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जरूरी : राजनाथ सिंह

24 mins ago

हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जर...

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
Do Took : बढ़ रहा भारत का मान “फूफा” क्यों परेशान ? | PM Modi | Rahul Gandhi | BJP vs Congress Play video: Do Took : बढ़ रहा भारत का मान “फूफा” क्यों परेशान ? | PM Modi | Rahul Gandhi | BJP vs Congress

10 hours ago

Do Took : बढ़ रहा भारत का मान “फूफा” क्यों परेशान ? | PM Modi | Rahul Gandhi | BJP vs Congress

Poora Sach Live: PoK 24 घंटे बाद बेकाबू बग़ावत | Asim Munir | Pakistan Occupied Kashmir Play video: Poora Sach Live: PoK 24 घंटे बाद बेकाबू बग़ावत | Asim Munir | Pakistan Occupied Kashmir

10 hours ago

Poora Sach Live: PoK 24 घंटे बाद बेकाबू बग़ावत | Asim Munir | Pakistan Occupied Kashmir

Good News| बप्पा की भक्ति, प्रकृति की रक्षा जालना के बच्चों ने बनाये ‘ग्रीन गणपति’ | Ganesh Festival Play video: Good News| बप्पा की भक्ति, प्रकृति की रक्षा जालना के बच्चों ने बनाये ‘ग्रीन गणपति’ | Ganesh Festival

08/09/26 | 12:42 pm

Good News| बप्पा की भक्ति, प्रकृति की रक्षा जालना के बच्चों ने बनाये ‘ग्रीन गणपति’ | Ganesh Festival

Poora Sach Live: Balochistan, मुनीर की फौज का कब्रिस्तान | Asim Munir | BLA | Pakistan vs BLA Play video: Poora Sach Live: Balochistan, मुनीर की फौज का कब्रिस्तान | Asim Munir | BLA | Pakistan vs BLA

08/09/26 | 12:29 pm

Poora Sach Live: Balochistan, मुनीर की फौज का कब्रिस्तान | Asim Munir | BLA | Pakistan vs BLA

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 10th Sep 2026
ऊपर वापस