भारतीय सेना दिवस पर बॉर्डर-2 का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार, जवानों के सम्मान में होगा समर्पित

देशभर में गुरुवार को भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारतीय सेना के समर्पण और बहादुर को नमन करने का है। भारतीय सेना के अदम्य साहस को दिखाती फिल्म ‘बॉर्डर-2’ भी 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म से 4 गाने रिलीज हो चुके हैं और अब भारतीय सेना दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

ट्रेलर को आज शाम को रिलीज किया जाएगा

बॉर्डर-2 के ट्रेलर को लेकर नई अपडेट सामने आई है। सनी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी शेयर की है। ट्रेलर को आज शाम को रिलीज किया जाएगा। रिलीज के निश्चित समय के बारे में जानकारी नहीं है। सनी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, “इस कहानी से बड़ी कोई और कहानी नहीं, इस जीत से बड़ा कोई और जश्न नहीं! बॉर्डर-2 ट्रेलर आज रिलीज होगा।”

फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ चुका है

ट्रेलर की रिलीज की जानकारी के साथ फैंस का भी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ चुका है। मेकर्स ने भारतीय सेना दिवस के दिन ट्रेलर को रिलीज करने का फैसला लिया है। एक यूजर ने लिखा, “ट्रेलर का दिल से इंतजार रहेगा, सनी पाजी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यही वो कहानी है जो रग-रग में जोश भर दे। इस जीत से बड़ा कोई जश्न नहीं, इस जज़्बे से बड़ी कोई भावना नहीं।”

23 जनवरी को रिलीज होने वाली है फिल्म

फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है, और फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को लीड रोल में कास्ट किया गया है। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा को कास्ट किया गया है। फिल्म में मेजर सैनिक होशियार सिंह की असल कहानी पर फोकस किया गया है, जिनका रोल वरुण धवन ने प्ले किया है।

सनी देओल ने नौसेना के जवानों के साथ समय बिताया

14 जनवरी की रात को सनी देओल ने नौसेना के जवानों के साथ समय बिताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सैनिकों के साथ ली गई सेल्फी को भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, “हिंदुस्तान मेरी जान, मेरी आन, मेरी शान, हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान और वीरता।” (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...