Print

भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने से ही दुनिया में शांति और भाइचारा संभव : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के सरकार के फैसले पर गुरुवार को प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे भगवान बुद्ध के विचारों में विश्वास रखने वालों में खुशी की भावना जागृत हुई है।

मोदी ने कोलंबो में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा आयोजित ‘पाली एक शास्त्रीय भाषा’ विषय पर पैनल चर्चा में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के विद्वानों और भिक्षुओं को भी धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘इंडिया इन श्रीलंका’ हैंडल के पोस्ट के जवाब में मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के भारत सरकार के फैसले ने भगवान बुद्ध के विचारों में विश्वास रखने वालों में खुशी की भावना जगाई है। कोलंबो में इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के विद्वानों और भिक्षुओं का मैं आभारी हूं।”

इससे पहले ‘इंडिया इन श्रीलंका’ ने एक्स पोस्ट में लिखा, पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के भारत के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए आईसीसीआर कोलंबो ने ‘पाली एक शास्त्रीय भाषा के रूप में’ विषय पर एक पैनल चर्चा की मेजबानी की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त डॉ. सत्यंजल पांडे और अन्य ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

24 mins ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...

31 mins ago | Balanced fertilizer use

50 लाख किसानों तक पहुंचेगा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती पर जोर

केंद्र सरकार ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे...

1 hour ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...