10/01/25 | 11:03 pm | CM Yogi will inaugurate | Ramlala

Print

रामलला की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय उत्सव, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

अयोध्या में कल यानी शनिवार से रामलला की प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए तीन दिवसीय भव्य उत्सव की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे रामलला का महाभिषेक करेंगे और मंदिर परिसर के अंगद टीले से साधु-संतों और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी सुबह 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और लगभग पांच घंटे तक वहां रहेंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। इस साल उनकी प्रतिष्ठा द्वादशी 11 जनवरी को मनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 11 से 13 जनवरी तक इस अवसर पर उत्सव का आयोजन किया है। पहले दिन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे, जिनमें गीत-संगीत, कला, और साहित्य से जुड़ी नामचीन हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

इस उत्सव को खास बनाने के लिए राम मंदिर परिसर को 50 क्विंटल से भी ज्यादा फूलों से सजाया गया है। 11 नंबर के वीआईपी गेट और अन्य द्वारों को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। नगर निगम ने शहर के पेड़ों पर झालर लाइट लगाने का निर्देश दिया है।

दूरदर्शन पर होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोग रामलला का दर्शन कर सकें इसके लिए दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रवेश द्वारों पर चेकिंग की जाएगी और रूट डायवर्जन भी लागू होगा।

तीन दिवसीय इस उत्सव में अयोध्या का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा, जिसमें स्थानीय लोग और दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

3 mins ago | BRICS Summit 2026

प्रधानमंत्री मोदी से मिले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो, ‘दिल जीतने वाले’ अंदाज के कायल हुए पीएम

18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की सकारात...

2 hours ago | BRICS Business Council

ब्रिक्स व्यापारिक संस्थाओं ने महिला उद्यमिता और निवेश सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया

ब्रिक्स की दो प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं, ब्रिक्स वीमेन बिजनेस अलायंस (डब्ल्यूबीए) और ब्रिक्स ब...