प्रतिक्रिया | Wednesday, April 16, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज सोमवार, 3 फरवरी को आखिरी दिन है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव बुधवार को होंगे और मतों की गिनती शनिवार को होगी।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज दोपहर बुराड़ी इलाके में एक जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा, आप और कांग्रेस के नेताओं और स्टार प्रचारकों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए शहर भर में रोड शो, डोर-टू-डोर अभियान और जनसभाएं करके कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज दोपहर बुराड़ी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी में करेंगे जनसभा को संबोधित

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर एक जनसभा और रोड शो करने वाले हैं। आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज शहर में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कुल 699 उम्मीदवार मैदान

उधर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने के लिए कस्तूरबा नगर इलाके में रोड शो करने वाली हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

आगंतुकों: 23441991
आखरी अपडेट: 15th Apr 2025